ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के दूसरे दिन भारत-रूस बिजनेस डायलॉग आयोजित हुआ। MSME मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और सरकार हरसंभव मदद करेगी। कार्यक्रम में रूस और भारत के अधिकारियों व उद्योग जगत की हस्तियों ने कारोबारी रिश्तों को नई ऊंचाई देने की बात कही।
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के दूसरे दिन आयोजित भारत-रूस बिजनेस डायलॉग उत्तर प्रदेश के औद्योगिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए MSME, खादी, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है और राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।

सचान ने रूस के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत और रूस के कारोबारी रिश्ते औद्योगिकीकरण के सहयोग से लेकर रक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष तक फैले हैं। भारत ने 2025 तक रूस के साथ 30 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य तय किया है।

मंत्री ने MSME को यूपी की ताकत बताते हुए कहा कि राज्य में 9 मिलियन MSME इकाइयां कार्यरत हैं जो 15% आबादी को रोजगार देती हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना ने कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने किया। Invest UP पर शॉर्ट मूवी प्रदर्शित की गई। रूस की ज्लाटा अंटुशेवा, डॉ. इवगेनी जेंचेंको, संदीप अग्रवाल, डॉ. अजय सहाय, विशाल ढींगरा और विवेक अग्रवाल ने संबोधित करते हुए भारत-रूस रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया।

सचान ने कहा कि यूपी 25 करोड़ से अधिक आबादी वाला विशाल बाजार है, जहां उत्पादन और उपभोग दोनों स्तर पर उद्योगों को मजबूती मिलती है। रूस की उन्नत प्रौद्योगिकी और भारत की किफायती उत्पादन क्षमता मिलकर वैश्विक स्तर पर नई उपलब्धियां दिलाएंगी।
COMMENTS