करौली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान रबूपुरा पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों में से एक गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा कॉम्बिंग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गौवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित थे।
थाना रबूपुरा क्षेत्र में करौली अंडरपास के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सूचना के आधार पर रबूपुरा पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर सीधी गोली चला दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान सलमान पुत्र बुखारी, निवासी मोहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

COMMENTS