भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया संगठनात्मक पुनर्गठन, विमल त्यागी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनमिंदर भाटी को महासचिव की कमान
नोएडा, 18 जून 2025 – नोएडा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के हक और अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत भारतीय किसान यूनियन मंच ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एक नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह पुनर्गठन संगठन के संविधान में वर्णित दो वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति के बाद किया गया, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में एक भव्य प्रेस वार्ता के माध्यम से की गई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक मंडल और प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि यह बदलाव संगठन के अनुशासन और कार्यप्रणाली का हिस्सा है, और इसका उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा, जोश और दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से विमल त्यागी को भारतीय किसान यूनियन मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विमल त्यागी वर्षों से किसान आंदोलनों से जुड़े रहे हैं और उन्होंने ज़मीनी स्तर पर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है। उनके साथ मनमिंदर भाटी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संगठन के रणनीतिक और प्रशासनिक संचालन को गति देंगे।
नई कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
-
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: गौतम लोहिया, प्रिंस भाटी एवं रोहतास चौहान
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विक्रम यादव
-
राष्ट्रीय सचिव: गजेंद्र बसोया, हरीश खारी, जगवीर भाटी
-
राष्ट्रीय संगठन मंत्री: वीर सिंह मास्टर
-
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी: अशोक चौहान (पुनः नियुक्त)
मेरठ मंडल अध्यक्ष के रूप में अमित भाटी (जोखाबाद, बुलंदशहर) को कमान सौंपी गई है।
यूथ विंग को भी मिला नया नेतृत्व
युवाओं को संगठन से जोड़ने और भविष्य की पीढ़ी को नेतृत्व में लाने के उद्देश्य से यूथ विंग का भी पुनर्गठन किया गया है। इस कड़ी में:
-
चिंकू यादव को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष
-
सागर नंबरदार को प्रदेश अध्यक्ष
-
अभिषेक तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ अध्यक्ष
-
अलकेश बैसोया को यूथ विंग का राष्ट्रीय महासचिव
घोषित किया गया।
उमंग पंडित को नोएडा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि डीपी चौहान को नोएडा महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
“प्राधिकरणों से लड़कर दिलाएंगे हक”: विमल त्यागी
नवनियुक्त अध्यक्ष विमल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य है किसानों की जमीन, मुआवज़ा, पुनर्वास, सिंचाई, बिजली, और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण जैसे संस्थानों से जवाबदेही तय कराना। उन्होंने कहा कि संगठन वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ताकत के साथ मिलकर किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहेगा।
त्यागी ने यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन मंच अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी किसानों, ज़मीन अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों और आवासीय योजनाओं में हो रही विसंगतियों को भी सशक्त तरीके से उठाएगा।
संरक्षक मंडल की भूमिका निर्णायक
कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र प्रधान सहित संगठन के कई पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि संगठन आने वाले समय में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य प्रमुख किसान नेताओं में आशीष चौहान, रिंकू यादव, ऐके बैसोया, मुनेश प्रधान, लोकेश चौहान, वीर सिंह टाइगर, सोनू लोहिया, योगेश भाटी, उधम चौहान, पिंटू, सूरज, दानिश सैफी, ओमवीर अवाना, पाला प्रधान, और सुमित चौहान शामिल रहे।
COMMENTS