दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बाबा हरिदास नगर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद Himanshu @ Bhau गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। जांच में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ और कुल 5 पिस्टल व 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए Delhi Police की क्राइम ब्रांच (WR-I) ने PS बाबा हरिदास नगर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद कुख्यात Himanshu @ Bhau Gang के दो सक्रिय सदस्यों—विक्की @ मोगली और चंदर भान—को गिरफ्तार किया। दोनों हत्या, हत्या के प्रयास और उगाही जैसे संगीन मामलों में वांछित थे। विक्की @ मोगली पर हरियाणा पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया था।
22/23 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 बजे UER-2 फ्लाईओवर (हिरनकुदना से दीचाऊं कलां रोड) पर सफेद Hyundai i-20 (DL-9CAQ-75XX) को इंटरसेप्ट किया गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। विक्की ने दो राउंड फायर किए, जिनमें से एक HC संदीप की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगा। जवाबी कार्रवाई में SI अंशु कादियान और HC संदीप ने नियंत्रित आत्मरक्षा में एक-एक राउंड फायर किया, जिसमें एक गोली विक्की के पैर में लगी। उसे तुरंत राव तुला राम अस्पताल ले जाया गया, बाद में DDU अस्पताल रेफर किया गया।

मौके से विक्की के पास से एक पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस, चंदर भान से एक पिस्टल व 6 कारतूस और कार बरामद हुई। FIR No. 16/2026 u/s 221/132/109(1)/3(5) BNS r/w 25/27/54/59 Arms Act, PS Crime Branch दर्ज की गई।
जांच में हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ। 1 फरवरी को अलीगढ़ (UP) से यामीन खान गिरफ्तार; उसके ठिकाने से एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा बरामद। 3 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर (UP) से सतीश कुमार @ डल्लू गिरफ्तार; उसके ट्यूबवेल से एक पिस्टल व 2 कारतूस बरामद। 4 फरवरी को बदली, दिल्ली से ईश्वर सिंह @ सोनू गिरफ्तार; उसकी कार से एक पिस्टल व 5 कारतूस बरामद हुए।
कुल बरामदगी: 5 पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस और 2 कारें।
COMMENTS