मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा रॉबिन तमांग उर्फ जोजो उर्फ पंचे 2020 में फरलो पर छूटकर फरार हो गया था। इंटर-स्टेट सेल, क्राइम ब्रांच ने 15 फरवरी 2026 को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
इंटर-स्टेट सेल (ISC) की टीम ने पांच साल से फरार चल रहे एक उम्रकैद दोषी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रॉबिन तमांग उर्फ जोजो उर्फ पंचे (45 वर्ष), निवासी जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसे 15 फरवरी 2026 को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया।
यह मामला वर्ष 2013 के एफआईआर नंबर 421/2013, थाना बुराड़ी, धारा 302 आईपीसी से जुड़ा है। घटना के अनुसार आरोपी अपनी परिचित युवती के घर पहुंचा और अपने मित्र नीरज को बाहर बुलाया। मोबाइल सिम कार्ड और युवती को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान रॉबिन ने नीरज पर 3-4 बार चाकू से वार किया। नीरज को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रायल के बाद आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और वह मंडोली जेल में बंद था।
03 सितंबर 2020 को उसे तीन सप्ताह की फरलो पर रिहा किया गया, जिसे 15 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया। तय तिथि पर सरेंडर न करने के बाद वह फरार हो गया।
फरारी के दौरान वह जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), नागालैंड, मेघालय, फरीदाबाद और गुरुग्राम में छिपता रहा और पहचान छिपाने के लिए ढाबों व फूड स्टॉल पर हेल्पर का काम करता रहा।
ASI सुरेश गुप्ता ने छह महीने तक मानव खुफिया तंत्र पर काम किया। हाल ही में कॉन्स्टेबल रविंदर कुमार ने उसके दिल्ली लौटने की सूचना ट्रैक की। इसके बाद SI संजय कुमार, ASI संजीव कुमार, HC दिनेश कुमार, Ct रविंदर कुमार, W/Ct हीरा की टीम, इंस्पेक्टर पंकज मलिक और रोहित कुमार के नेतृत्व तथा ACP रमेश चंद्र लांबा की निगरानी में गठित की गई।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रणनीतिक निगरानी के बाद आरोपी को बिना मौका दिए गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
COMMENTS