Friday, February 06, 2026

डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी की साजिश नाकाम, रोहिल्लापुर में ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन

हिंडन डूब क्षेत्र में 18 हजार वर्ग मीटर अतिक्रमण ध्वस्त, 15 दिन में 5 बड़ी कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप

New Delhi , Latest Updated On - Feb 05 2026 | 16:32:00 PM
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर 18,000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई। लगातार कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में खलबली मची है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को रोहिल्लापुर गांव के हिंडन डूब क्षेत्र में प्राधिकरण का बुल्डोजर चला और करीब 18,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना एवं भूलेख विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, खसरा संख्या 22 और 33 की यह भूमि हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आती है और अधिसूचित एरिया में स्थित है। कुछ कॉलोनाइजर यहां प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बसाने की फिराक में थे। शिकायत मिलने पर वर्क सर्किल-3 की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम के नेतृत्व में, प्रबंधक लव शंकर भारती और टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि अवैध कॉलोनियों में मेहनत की कमाई न फंसे।


15 दिन में 5 बड़ी कार्रवाई

ग्रेनो प्राधिकरण ने पिछले 15 दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ 5 बड़ी कार्रवाई की है।

  • 20 जनवरी: भनौता में 11,340 वर्ग मीटर

  • 28 जनवरी: हैबतपुर में 6,000 वर्ग मीटर

  • 4 फरवरी: भनौता में 10,000 वर्ग मीटर

  • 6 फरवरी: रोहिल्लापुर में 18,000 वर्ग मीटर भूमि मुक्त

  • 29 जनवरी: खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टावरों के 100 से अधिक फ्लैट सील

लगातार कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है और प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ध्वस्तीकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा

विज्ञापन

Greater Noida News, GNIDA Bulldozer Action, Rohillapur Encroachment, Illegal Colony Greater Noida, Hindon Flood Zone, UP Encroachment Drive, GNIDA Action


Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा