भाजपा जिला कार्यशाला में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और 7 मार्च से मंडल स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाने की रणनीति घोषित।
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता तथा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन धर्मेन्द्र कोरी ने किया।
जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को नए कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि कार्यशालाओं के माध्यम से राष्ट्रभावना को मजबूत करते हुए हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया जाए।

क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने घोषणा की कि 7 मार्च से सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम होगा, जिसमें बूथ स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण केवल सतत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनपद गौतमबुद्धनगर पूरी निष्ठा के साथ सभी निर्धारित कार्यशालाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव ओम शर्मा, विजय भाटी, सुभाष भाटी, देवा भाटी, बिजेन्द्र भाटी, प्रमुख अजेंद्र नागर, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, पवन रावल, विमल पुंडीर, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, रजनी तोमर, अशोक रावल, महेश शर्मा, मनोज मावी, मनोज भाटी, लोकेश त्यागी, संदीप शर्मा, सचिन गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
COMMENTS