दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के गौर ग्रीन सोसाइटी में बुधवार की सुबह-सुबह फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह है कि धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है. वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. दमकल कर्मी फ्लैट में लगी आग को बुझाने में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि सोसाइटी की बिल्डिंग के तीन फ्लोर में भीषण आग लगी है. फ्लोर नंबर 9, 10 और 11 पर भयंकर आग लगी है. फ्लोर में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बहु मंजिला इमारत में आग लग गई. आपको बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बहुमंजिला इमारत के आठवें फ्लोर के फ्लैट में आग लगी, जो कि फैलते हुए तीन माले तक पहुंच गई. गनीमत इस बात रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. इस दौरान फ्लैटों में रखा हुआ लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. वहीं दूसरी ओर दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है.
पहले आठवें फ्लोर पर लगी आग फिर वह बढ़कर 11वीं मंजिल तक पहुंचीवहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना था कि उनके परिजन अभी फ्लैट में फंसे हुए हैं, जिनके सकुशल निकालने की बात वह कह रहे थे. दमकल विभाग के अनुसार अभी तक कोई जान माल की हानि इस आगजनी की घटना में नहीं है. वहीं दूसरी ओर लगातार आग बुझाने के प्रयास किया जा रहे है. आपको बता दें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आठवे फ्लोर के फ्लैट में आग लगी, जो कि बढ़ते हुए नौवीं मंजिल और दसवीं मंजिल में पहुंच गई और कई फ्लैट को अपने आगोश में ले लियाघटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई तथा राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह घटना इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में हुई, जो गाजियाबाद का एक पॉश और घनी आबादी वाला इलाका है।
COMMENTS