नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने इंटीरियर कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले i Home Master Private Limited के डायरेक्टर गुड्डू आलम को गिरफ्तार किया है। अब तक 94 लाख रुपये से अधिक के गबन का खुलासा हुआ है।
नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इंटीरियर कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले i Home Master Private Limited के डायरेक्टर गुड्डू आलम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर की। अभियुक्त को जी-172, सेक्टर-63, नोएडा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 06 मॉनीटर, 06 सीपीयू, 06 कीबोर्ड और 01 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ने अपनी कंपनी के माध्यम से लगभग 20 लोगों से इंटीरियर कार्य के नाम पर अनुबंध कर उनसे करीब 2 करोड़ रुपये वसूले। आरोप है कि अभियुक्त ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर कार्य शुरू नहीं करता था और जब ग्राहक पैसे वापस मांगते थे तो उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट के इंटीरियर कार्य के लिए 10 लाख रुपये लेने के बावजूद कार्य पूरा नहीं किया गया। इन मामलों में थाना सेक्टर-63 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि विभिन्न पीड़ितों से क्रमशः ₹6,16,000, ₹3,50,000, ₹3,43,250, ₹5,31,500 सहित कुल ₹94,00,779 की धनराशि का गबन किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2021 से i Home Master Private Limited का डायरेक्टर है और ग्राहकों से कुल लागत का 50–60 प्रतिशत अग्रिम लेकर कार्य अधूरा छोड़ देता था। प्राप्त धनराशि को वह अपने निजी शौक में खर्च करता था। पुलिस अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।
COMMENTS