Wednesday, February 04, 2026

नोएडा में अंतर्राज्यीय स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, फेस-1 पुलिस ने दबोचे 2 शातिर, 12 चोरी के वाहन बरामद

मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नेचिंग से लेकर दो-पहिया वाहन चोरी तक का खुलासा

noida , Latest Updated On - Feb 02 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

थाना फेस-1 पुलिस ने नोएडा से अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग और वाहन चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और नकद बरामद किया।

विज्ञापन

थाना फेस-1 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर मोबाइल फोन स्नेचिंग और दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के 12 दो-पहिया वाहन और मोबाइल फोन की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नकद बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से F-133 के सामने, सेक्टर-8 नोएडा से अभियुक्त राहुल उर्फ राबर्ट पुत्र रमेश उर्फ बब्बी (30 वर्ष) और नावेद पुत्र फल हसन (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे पहले रैकी कर मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी करते थे और फिर उन्हीं वाहनों का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।


गिरफ्तार अभियुक्तों ने नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कई चोरी और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है, जिनके संबंध में विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं। स्नेचिंग से प्राप्त मोबाइल फोन राहगीरों को बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर मौज-मस्ती में खर्च कर दिया जाता था।

बरामदगी में 10 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी शामिल हैं, जिनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन हैं। इस मामले में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 0047/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त राहुल उर्फ राबर्ट पर दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त नावेद के खिलाफ भी 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

नोएडा पुलिस, थाना फेस-1, मोबाइल स्नेचिंग, दो-पहिया वाहन चोरी, NCR क्राइम, अंतर्राज्यीय गिरोह, चोरी की मोटरसाइकिल, पुलिस गिरफ्तारी

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा