दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोमवार को अपनी पहली गारंटी जारी करते हुए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया। इस योजना को 'प्यारी दीदी योजना' का नाम दिया गया है, जिससे कांग्रेस ने महिलाओं को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हुए उन्हें आर्थिक सहारा देने की बात की है।
यह घोषणा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने एकजुट होकर की।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी महिलाओं के लिए अपनी 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत 2100 रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया था। कांग्रेस का यह कदम क्या बीजेपी और AAP को चुनौती देने वाला साबित होगा?
जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, सभी प्रमुख दल अपनी ओर से लोकलुभावन वादों से महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस नये वादे के साथ कांग्रेस ने दिल्ली चुनावी रण में अपने पत्ते खोल दिए हैं।
COMMENTS