गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्रवाई कर 19 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले भी NDPS मामलों में जेल जा चुका है।
गौतमबुद्धनगर जनपद के दादरी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दादरी पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 19 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई 02 फरवरी 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर कॉलोनी के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रामबाबू पुत्र अनूपलाल और अंजे पर्वत पुत्र ललन पर्वत के रूप में हुई।
पहला आरोपी रामबाबू (उम्र करीब 55 वर्ष) मूल रूप से वैशाली, बिहार का निवासी है और वर्तमान में गगन विहार कॉलोनी, दादरी में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी अंजे पर्वत (उम्र करीब 24 वर्ष) सिवान, बिहार का निवासी है और वह भी दादरी क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी रामबाबू का आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में दादरी थाने और वर्ष 2019 में बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 0052/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना दादरी में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।
COMMENTS