नोएडा पुलिस ने रायपुर की ओर जाने वाले पुस्ता रोड पर 2-पहिया वाहन चोरों के गिरोह को पकड़ा, बरामद हुई 5 चोरी की मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स।
नोएडा: थाना सैक्टर-126 पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस की पुस्ता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान 3 शातिर मोटरसाइकिल चोर – जितेन्द्र उर्फ जीतू, शालू और फिरोज खान – को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और निशादेही पर 3 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें, उनके पार्ट्स (इंजन, चैसिस, एलॉय आदि) और चोरी में प्रयुक्त 2 मास्टर चाबी, 1 हथौड़ा और 1 नुकिला पेचकस बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एनसीआर क्षेत्र में संगठित गिरोह के रूप में चोरी करते थे। रात के समय पार्किंग, स्कूल और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करने के बाद मास्टर चाबी की मदद से लॉक तोड़कर वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद, फिरोज और शालू इंजन और चैसिस नंबर मिटा कर फर्जी नंबर लगाते थे। फिरोज मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग करता और उन्हें बेचने की व्यवस्था करता

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। जितेन्द्र पर अलग-अलग जिलों में 17 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस शामिल हैं। शालू और फिरोज खान के खिलाफ भी कई वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।
बरामद मोटरसाइकिलें दिल्ली-एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता है और अपराधियों को सबक सिखाने वाली है।
Baramadi Detail:
-
हीरो स्प्लेंडर डीलए 7एस सीएच 6145
-
हीरो स्प्लेंडर (काला, यूपी 14 जीसी 2917)
-
हीरो स्प्लेंडर
-
होंडा ड्रीम नियो (डीएल 7एस बीटी 7955)
-
मोटरसाइकिल पार्ट्स, मास्टर चाबी, हथौड़ा, नुकिला पेचकस
COMMENTS