गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए AATS शाहदरा ने एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए।
शाहदरा जिले में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS), शाहदरा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक सक्रिय और शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिससे तीन अलग-अलग मोटर व्हीकल थेफ्ट (MVT) मामलों का खुलासा हुआ है।
हालिया चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए AATS टीम ने घटनास्थलों का दौरा किया और CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें HC सुधीर, HC कृष्णपाल और Ct अजय शामिल थे। टीम का नेतृत्व SI विक्रांत चौधरी, इंचार्ज AATS शाहदरा ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई ACP ऑपरेशंस मोहित सिंह की निगरानी में की गई।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की TVS Ntorq स्कूटी (काले रंग की) पर IHBAS अस्पताल, PS GTB एन्क्लेव क्षेत्र में आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने ताहिरपुर रोड, दिलशाद गार्डन में जाल बिछाया और 40 वर्षीय विक्की, निवासी गांव खेड़ा, दिल्ली, को दबोच लिया।
आरोपी के पास से बरामद स्कूटी DL6SBK80XX ई-FIR 000369/26 (PS दरियागंज) में चोरी पाई गई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर सीमापुरी से दो और चोरी की Hero Passion Pro मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जो PS GTB एन्क्लेव और PS मधु विहार के मामलों से जुड़ी हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, पहले भी तीन चोरी और आबकारी अधिनियम के मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस आगे और बरामदगी के प्रयास कर रही है।
COMMENTS