Saturday, February 07, 2026

फतेहपुर से दिया गया बड़ा संदेश: अफसरों को उपमुख्यमंत्री मौर्य की सख्त चेतावनी

गांव-गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस, योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 06 2026 | 10:29:00 AM
विज्ञापन

फतेहपुर में समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास योजनाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान हितों और ‘विकसित भारत’ लक्ष्य को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सर्किट हाउस फतेहपुर में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव, गरीब और किसानों के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावी और ठोस रणनीति बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए तथा सोशल सेक्टर की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जाए।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा लाई गई समस्याओं का समुचित समाधान किया जाए और यदि कोई विषय उनके स्तर से संभव न हो, तो उसे स्पष्ट रूप से बताकर जनप्रतिनिधियों को संतुष्ट किया जाए। जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने और किसान हितों को सर्वोपरि रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।

श्री मौर्य ने बताया कि प्रदेश में 3 करोड़ ग्रामीण गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है। प्रेरणा कैंटीन का विस्तार किया जाएगा तथा ब्लॉक परिसरों में खाली स्थानों पर दीदियों को स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पीएम एफएमई योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में 5 करोड़ रुपये की लागत से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने, 35 प्रतिशत सब्सिडी और महिलाओं को 90 प्रतिशत सौर ऊर्जा सब्सिडी देने के निर्देश दिए।


उन्होंने प्रत्येक विकास खंड में 25 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, समूहों को सक्रिय रखने, स्कूल ड्रेस निर्माण में समूहों की भागीदारी, सीधे खातों में भुगतान, ग्राम चौपालों के नियमित आयोजन, अमृत सरोवरों के संरक्षण और ‘विकसित भारत’ व ‘स्मार्ट गांव’ लक्ष्य को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, फतेहपुर, केशव प्रसाद मौर्य, विकास योजनाएं, लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह, विकसित भारत,UP Deputy CM, Keshav Prasad Maurya, Fatehpur News, Development Schemes, Lakhpati Didi, SHG Women, Developed India, Smart Village

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा