Union Budget 2026-27 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा—यह बजट उत्तर प्रदेश को निवेश, रोजगार और ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में अग्रणी बनाएगा।
लखनऊ में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Union Budget 2026-27 को “नए भारत और नए उत्तर प्रदेश” की मजबूत नींव करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की विकास यात्रा अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और यह बजट उसी यात्रा का अगला निर्णायक कदम है।
मुख्यमंत्री ने बजट को सुधार, विकास और वित्तीय अनुशासन का संतुलित दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश को विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में राज्य अग्रणी भूमिका निभाएगा।

CM योगी ने MSME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ के प्रावधान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यूपी देश में सबसे बड़ा MSME हब है, जहां लगभग 96 लाख इकाइयाँ 3 करोड़ लोगों को आजीविका दे रही हैं। ODOP योजना को इससे नई तकनीक, स्किल ट्रेनिंग और वैश्विक बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।
उन्होंने ₹12.20 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, इनलैंड वॉटरवेज, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (300–500 किमी/घंटा), बायोफार्मा, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर पार्क, मेडिकल टूरिज्म और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में यूपी की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।
पर्यटन, स्वास्थ्य, खेल, शहरी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी योजनाओं को भी CM ने यूपी के लिए “गेम चेंजर” बताया। अंत में उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “PDA केवल बहाना है, असली एजेंडा परिवारवाद है”, जबकि मोदी सरकार पूरे देश को एक परिवार मानकर काम कर रही है।
COMMENTS