Wednesday, February 04, 2026

यूपी की बदली तस्वीर ने जीता फार्मा दिग्गजों का भरोसा: योगी मॉडल बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैग्नेट

उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में उद्योग जगत ने एक स्वर में सराहा योगी सरकार का नेतृत्व, निवेश और सुरक्षा पर जताया भरोसा

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 03 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में देश-दुनिया की शीर्ष फार्मा कंपनियों के चेयरमैन और सीईओ ने यूपी की कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश अनुकूल माहौल की खुलकर प्रशंसा की।

विज्ञापन

‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ राज्य के लिए निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मंच बनकर उभरा, जहां देश और दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की बदली हुई तस्वीर की खुलकर सराहना की। कॉन्क्लेव में उद्योग जगत ने एक स्वर में माना कि उत्तर प्रदेश आज मजबूत शासन, सख्त कानून-व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन के चलते निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है।


राज्यसभा सदस्य एवं रामकी ग्रुप के चेयरमैन अयोध्या रामी रेड्डी ने मुख्यमंत्री योगी को “उत्कृष्ट कमिटमेंट वाला नेता” बताते हुए कहा कि यूपी के वर्तमान और भविष्य का रोडमैप पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों के अनुभव में उन्होंने यूपी में ऐसा सकारात्मक और भरोसेमंद माहौल पहले कभी नहीं देखा।

टोरेंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन जीनल मेहता ने कहा कि यूपी में अब रेड टेप नहीं, बल्कि रेड कार्पेट ट्रीटमेंट मिलता है। उन्होंने बताया कि 20 जिलों में काम करने के बावजूद कहीं भी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं आई।

मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि कभी असुरक्षा के कारण प्रदेश छोड़ना पड़ा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में “अच्छी सुबह” आई है। उन्होंने यूपी में निवेश के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।


डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी ने कहा कि यूपी की फार्मा नीतियां बेहद प्रभावी हैं और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत भूमिका इसका प्रमाण है।
जाइडस लाइफ साइंसेज के चेयरमैन पद्मभूषण पंकज पटेल ने यूपी की मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षित मैनपावर को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताया।

वहीं, सन फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन पद्मश्री दिलीप सांघवी ने यूपी को देश का सबसे सुरक्षित स्थान बताते हुए यहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

UP Pharma Conclave, Yogi Adityanath Leadership, Pharma Investment Uttar Pradesh, Ease of Doing Business UP, Global Pharma Leaders

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा