Friday, February 27, 2026

इजरायल के यरुशलम में गूंजा भारत का नाम: पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’, नेतन्याहू संग एक कार में दिखी ऐतिहासिक दोस्ती

नेसेट में ऐतिहासिक संबोधन के बाद मिला सर्वोच्च संसदीय सम्मान, साझा तस्वीर से वैश्विक सियासत में हलचल

New Delhi , Latest Updated On - Feb 26 2026 | 11:56:00 AM
विज्ञापन

इजरायल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। संसद को संबोधित करने के बाद वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक ही कार में म्यूजियम रवाना हुए। दोनों नेताओं की साझा तस्वीर ने वैश्विक कूटनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन

यरुशलम से आई एक तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल की संसद नेसेट में सर्वोच्च संसदीय सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। सम्मान के तुरंत बाद पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक ही कार में सवार होकर टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी देखने म्यूजियम के लिए रवाना हुए।

संसद में लंबे कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों नेता एक साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “संसद में मेरे भाषण के बाद, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैं एक प्रदर्शनी में जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुई प्रगति को प्रदर्शित करती है।”


यह दृश्य सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि भारत-इजरायल की गहराती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।संसद को संबोधित करने के तुरंत बाद नेसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया। यह इजरायल का सर्वोच्च संसदीय सम्मान है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इसे दोनों लोकतांत्रिक देशों की अटूट मित्रता की मान्यता बताया। उल्लेखनीय है कि वह इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन—दोनों की ओर से सर्वोच्च सम्मान मिला है। वर्ष 2018 में उन्हें फिलिस्तीन राज्य का ‘ग्रैंड कॉलर’ सम्मान प्रदान किया गया था। अपने भाषण में पीएम मोदी ने बताया कि उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था—उसी दिन भारत ने इजरायल को मान्यता दी थी।


उन्होंने 1971 के युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल जैक फर्ज राफेल जैकब के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनरल जैकब की रणनीति ने पाकिस्तान को निर्णायक पराजय दी और बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जैकब के साथ कई बार चाय पर चर्चा की थी, जिनमें भारत-इजरायल संबंधों पर भी बात होती थी।

2017 में पीएम मोदी के ऐतिहासिक इजरायल दौरे के बाद दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचे। इस बार भी नेतन्याहू ने संसद में उन्हें “दोस्त से बढ़कर भाई” बताया।

रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।नेसेट में मिला सम्मान, संसद में गूंजते नारे और एक कार में साथ बैठकर रवाना होते दो प्रधानमंत्री—ये सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं। यह बदलते वैश्विक समीकरणों और मजबूत होती भारत-इजरायल दोस्ती का संकेत है।

विज्ञापन

भारत इजरायल संबंध | पीएम मोदी इजरायल दौरा | नेसेट सम्मान | स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल | मोदी नेतन्याहू मुलाकात | 1971 युद्ध संदर्भ | वैश्विक कूटनीति

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा