इंडियन ऑयल ने LPG बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। एक सिलेंडर वाले ग्राहकों को 25 दिन और डबल सिलेंडर वाले ग्राहकों को 35 दिन बाद ही अगला सिलेंडर मिलेगा। उज्जवला योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिन तय किया गया है।
एलपीजी (LPG) की बढ़ती मांग और सिलेंडर की कमी को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नए बुकिंग नियम लागू कर दिए हैं। अब ग्राहक तय समय से पहले गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। इस कदम का उद्देश्य सप्लाई को संतुलित रखना और जरूरतमंद लोगों तक सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
डबल और सिंगल सिलेंडर के लिए अंतराल
नए नियमों के अनुसार, जिनके पास दो सिलेंडर कनेक्शन (डबल बॉटम) हैं, उन्हें अगली बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, सिंगल सिलेंडर वाले ग्राहक पहले की तरह 25 दिन के अंतराल पर नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के लिए भी बुकिंग अंतराल बढ़ा दिया गया है। पहले यह समय सीमा 25 दिन थी, अब इसे बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यह नियम खासकर डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले ग्राहकों पर लागू होगा।
उज्जवला योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अब 45 दिन का इंतजार करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों के लिए भी अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, डिलीवरी के समय ओटीपी देना अनिवार्य किया गया है। यदि कोई ग्राहक ई-केवाईसी पूरी नहीं करता, तो उसकी बुकिंग रद्द की जा सकती है।

साल भर के सिलेंडर कोटा और अतिरिक्त जानकारी
सरकार हर वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है। जिन ग्राहकों ने सालभर में अपने 12 सिलेंडर का कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें अगली बुकिंग से पहले कुछ अतिरिक्त जानकारी देनी होगी।
इसमें शामिल हैं:
-
परिवार के सदस्यों की संख्या
-
घर में मेहमानों का आना-जाना
-
किसी शादी या बड़े आयोजन की जानकारी
गैस कंपनी इन जानकारियों के आधार पर तय करेगी कि अतिरिक्त सिलेंडर दिया जाए या नहीं।
उद्देश्य और लाभ
इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य एलपीजी सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करना और जरूरत के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराना है। उपभोक्ताओं को अब इन नियमों का पालन करते हुए ही गैस बुकिंग करनी होगी।
गैस कंपनियों का कहना है कि यह कदम केवल उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि सभी लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सिलेंडर मिल सके।
COMMENTS