Wednesday, February 04, 2026

2026 से 2031 तक मिशन मोड में लागू होगा गन्ना आधारित अंतरफसल मॉडल, यूपी की खेती को मिलेगा नया इंजन

गन्ने के साथ सरसों-दालें: योगी का ‘गेम चेंजर’ प्लान, किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाने की तैयारी

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 02 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने के साथ तिलहन और दलहन की अंतरफसल को उत्तर प्रदेश की कृषि का भविष्य बताते हुए कहा कि इससे किसानों की आय सिर्फ दोगुनी नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा और दूरगामी विजन सामने रखा है। सोमवार को गन्ना आधारित अंतरफसल प्रणाली पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “गन्ने के साथ तिलहन और दलहन की अंतरफसल ही यूपी की कृषि का भविष्य है।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरसों, मसूर, उड़द और मूंग जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को गन्ने के साथ उगाने से किसानों को अतिरिक्त उत्पादन, कम लागत और साल भर स्थिर आय मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मॉडल किसानों की आय को केवल दोगुना नहीं बल्कि “मल्टीप्लाई मैनिफोल्ड” करने की क्षमता रखता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में अब खेती योग्य भूमि का क्षैतिज विस्तार संभव नहीं है। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रति इकाई क्षेत्र उत्पादन बढ़ाना ही एकमात्र रास्ता है।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक मिशन मोड में लागू किया जाए। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 29.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होती है, जिसमें 14.64 लाख हेक्टेयर नई बोआई और 14.86 लाख हेक्टेयर रैटून फसल शामिल है। इतने बड़े क्षेत्र में अंतरफसल अपनाने से तिलहन और दलहन उत्पादन में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अंतरफसलों का चयन कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा वैज्ञानिक आधार पर किया जाए। IISER की सिफारिशों के अनुसार, रबी में सरसों और मसूर, जबकि ज़ायद में उड़द और मूंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए वर्षवार रोडमैप, स्पष्ट सब्सिडी ढांचा, तेज़ नकदी प्रवाह और एकल फसल पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल गन्ना किसानों तक सीमित न रहकर प्रदेश की समग्र कृषि व्यवस्था का रूपांतरण बनेगी।

विज्ञापन

Uttar Pradesh Agriculture, Yogi Adityanath, Sugarcane Farming, Intercropping Model, Oilseed Pulse Production, Farmers Income, UP Economy, Agricultural Reforms

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा