Wednesday, February 04, 2026

RAMP कार्यशाला में MSME को मिला नया रोडमैप, निवेश–निर्यात–डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुआ बड़ा मंथन

RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला, MSME के समग्र विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर फोकस

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 02 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर में आयोजित RAMP कार्यशाला में MSME को सरकारी योजनाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म, गुणवत्ता मानकों, IPO, निर्यात और वित्तीय सहायता से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के सशक्तिकरण और उनके समग्र विकास के उद्देश्य से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत एक एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को सायं 3:00 बजे, होटल रेडिसन ब्लू, गौतम बुद्ध नगर में किया गया।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य MSME इकाइयों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, निर्यात के अवसरों, वित्तीय सहायता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, गुणवत्ता एवं प्रमाणन प्रणालियों की व्यापक जानकारी देना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ, वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योग भारती, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), हथकरघा एवं हस्तशिल्प निर्यातक कल्याण संघ, इंडियन एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न उद्योग संगठनों और बड़ी संख्या में MSME उद्यमियों ने सहभागिता की।


प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए श्री राज कमल यादव (IAS), अपर आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक, यूपीएसआईडीसी लिमिटेड ने RAMP कार्यक्रम के तहत MSME पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने UP MSME One Connect (www.msme1connect.up.gov.in) डिजिटल प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह MSME के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल समाधान है, जहां इंटीग्रेटेड कैलकुलेटर, विशेषज्ञ परामर्श, प्रशिक्षण कार्यक्रम और औद्योगिक भूमि की रियल-टाइम उपलब्धता देखी जा सकती है। उन्होंने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।


कार्यशाला में NSE की ओर से श्री कृष्णान अय्यर (Associate Vice President), श्रीमती पार्वती मूर्ति (SME Head) और सुश्री निधि मेहरोत्री (Senior Manager) ने MSME को पूंजी बाजार से जोड़ने, फंड जुटाने की प्रक्रिया और IPO लिस्टिंग के दीर्घकालिक लाभों पर जानकारी साझा की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार (IAS), Additional Chief Secretary, Department of MSME and Export Promotion, Govt of UP ने MSME को राज्य और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख विकास इंजन बताते हुए गुणवत्ता, मानकीकरण और वैल्यू-चेन एकीकरण पर बल दिया।


ZED (Zero Defect Zero Effect) योजना, DGFT द्वारा निर्यात मार्गदर्शन, ECGC की जोखिम सुरक्षा योजनाएं और MSME मंत्रालय, भारत सरकार की सहायता योजनाओं पर भी विस्तृत सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम का समापन MSME उद्यमियों के साथ संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ।

विज्ञापन

RAMP कार्यक्रम | MSME सशक्तिकरण | UP MSME One Connect | MSME कार्यशाला | उद्योग विकास | निर्यात प्रोत्साहन

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा