फिरोजाबाद के टूंडला में करवाचौथ के दिन पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली पत्नी की संदिग्ध मौत। लाश कुर्सी पर मिली, गले पर फंदे का निशान। प्रेम विवाह के दो साल बाद महिला की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
यहां करवाचौथ के दिन एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
वह अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखे हुए थी — मगर सुबह उसकी लाश कुर्सी पर मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिरोजाबाद के टूंडला में करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
दोनों ने प्रेम विवाह किया था तथा बसई में किराए के मकान पर रह रहे थे।
टूंडला के रहने वाले सोनू कुशवाह ने दो साल पहले सपना जाटव से प्रेम विवाह किया था।
दो माह पूर्व उन्होंने बसई में किराए का मकान लिया था, जिसमें वे दोनों रह रहे थे। शनिवार सुबह 4:38 करीब डायल -112 पर सोनू ने सूचना दी, कि उसकी पत्नी सपना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार, थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

कुर्सी पर मिली लाश
क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सपना की लाश कुर्सी पर मिली। उसके गले पर फंदे का निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटकर हत्या का आरोप
विवाहिता के भाई संजय कुमार का आरोप है कि सपना के पति सोनू ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि सोनू सपना के साथ मारपीट करता था।
इस बारे में सपना ने जानकारी दी थी। सोनू को कई बार समझाया गया, लेकिन उसने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया। संजय कुमार ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि सोनू बहन की हत्या भी कर सकता है। इस मामले में थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
COMMENTS