सीएम योगी के मार्गदर्शन में इन्वेस्ट यूपी की पहल, YEIDA ने शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स को LOI सौंपा; 900 प्रत्यक्ष रोजगार और अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक का वादा।
उत्तर प्रदेश को वैश्विक मेडिकल टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन और इन्वेस्ट यूपी की पहल पर, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मेडिकल डिवाइसेज पार्क के अंतर्गत 10 एकड़ भूमि का आशय पत्र (Letter of Intent) शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को प्रदान किया।
इस अवसर पर YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, एसीईओ श्री शैलेंद्र भाटिया तथा शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स की ओर से डॉ. मिनाक्षी लाटे (ग्रुप CEO एवं ग्लोबल हेड), श्री गौरव शोकीन (COO), श्री अनिल कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष) और सुश्री कामिनी भारती (बिज़नेस यूनिट हेड) उपस्थित रहे।
इस अत्याधुनिक सुविधा में BNCT (Boron Neutron Capture Therapy) जैसी विश्व की सबसे उन्नत कैंसर उपचार तकनीक का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही CT स्कैन, MRI, PET स्कैन, X-Ray, अल्ट्रासाउंड मशीनें, एनेस्थीसिया सिस्टम, ICU और ऑपरेशन थिएटर के लिए रेस्पिरेटरी केयर समाधान भी विकसित होंगे।

परियोजना के तहत हार्ट वाल्व, स्टेंट्स, LVAD जैसे कार्डियक इम्प्लांट्स, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण किया जाएगा। खास आकर्षण होंगे मेडिकल रोबोटिक सिस्टम्स—सॉफ्ट टिश्यू, ऑर्थोपेडिक, डेंटल और न्यूरो-स्पाइन सर्जरी के लिए—जो सर्जरी में अभूतपूर्व सटीकता लाएंगे।
इसके अलावा, IVD डायग्नोस्टिक समाधान, पॉइंट-ऑफ-केयर टेस्टिंग डिवाइसेज़ और मेडिकल सिमुलेटर्स भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण, निदान और मरीज सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।
करीब ₹587 करोड़ के निवेश से स्थापित यह मेडटेक पार्क 900 से अधिक प्रत्यक्ष और 2000 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा। स्थानीय भर्ती और कौशल विकास पर जोर देते हुए यह परियोजना उत्तर प्रदेश को मेडिकल टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर और वैश्विक अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
COMMENTS